मार्च 27, 2024 8:43 अपराह्न

printer

विधानसभा सत्र में शामिल होने की अनुमति देने से इनकार करने के हाई कोर्ट के फैसले को पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी

विधानसभा सत्र में शामिल होने की अनुमति देने से इनकार करने के हाई कोर्ट के फैसले को पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। जिसकी सुनवाई 1 अप्रैल को होगी। सुनवाई के लिए मामला जस्टिस सूर्यकांत द्विवेदी और जस्टिस केवी विश्वनाथन की अदालत में सूचीबद्ध किया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 23 फरवरी से 2 मार्च तक संचालित विधानसभा के बजट सत्र में शामिल होने की हाईकोर्ट से अनुमति मांगी थी. हाई कोर्ट ने 28 फरवरी को उनकी याचिका खारिज कर दी थी। इससे पहले रांची की एक विशेष अदालत ने 22 फरवरी, 2024 को विधानसभा सत्र में भाग लेने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था।