अगस्त 3, 2025 10:35 पूर्वाह्न

printer

विधानसभा सत्र के दौरान शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के स्थान पर उनके विभागों का जवाब देने के लिए दो मंत्रियों को प्राधिकृत किया गया

विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है। इस दौरान शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की तबीयत अचानक खराब हो गई है। झारखंड सरकार ने उनके विभागों का जवाब देने के लिए दो मंत्रियों को प्राधिकृत किया है। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग की अधिसूचना के मुताबिक दीपक बिरुआ को नियोजन विभाग, विधि विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस विभाग के लिए प्राधिकृत किया गया है। मंत्री सुदिव्‍य कुमार को स्‍कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के लिए प्राधिकृत किया गया है।  

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला