सरकार ने आज बताया कि 211 भारतीय मछुआरे पाकिस्तान की हिरासत में, 141 श्रीलंका और 95 बंगलादेश की हिरासत में हैं। लोकसभा में एक लिखित उत्तर में विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने बताया कि 1 हजार 172 नौकाएं पाकिस्तान के कब्जे में, 198 श्रीलंका की हिरासत में और छह बंगलादेश की हिरासत में हैं। श्री सिंह बताया कि बहरीन के कब्जे में 37 भारतीय मछुआरे हैं जबकि सऊदी अरब में 25 और कतर में 4 मछुआरे हिरासत में हैं।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने राजनयिक माध्यमों, आधिकारिक बातचीत के माध्यम से भारतीय मछुआरों की रिहाई और प्रत्यावर्तन के मुद्दे को संबंधित सरकारों के समक्ष उठाया है।
सरकार ने मौजूदा वर्ष के दौरान श्रीलंका से 363 मछुआरों की रिहाई सुनिश्चित की और कहा कि रिहा किए गए 12 और मछुआरों को स्वदेश भेजने की प्रक्रिया चल रही है।