विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने आज नई दिल्ली में अंतरिक्ष क्षेत्र के विशेषज्ञों के साथ यूरोपीय संघ के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की। यूरोपीय संघ के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कमिश्नर एंड्रियस कुबिलियस ने किया। प्रतिनिधिमंडल ने अंतरिक्ष अन्वेषण में भारत और यूरोप के बीच भविष्य के सहयोग के संबंध में चर्चा की। डॉक्टर सिंह ने कहा कि अंतरिक्ष में भारत और यूरोपीय संघ की बातचीत का एक लंबा इतिहास है। उन्होंने पिछले दशक में अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की प्रगति को स्वीकार करते हुए अंतरिक्ष में भारत की उपलब्धियों को एक वैश्विक उपलब्धि के रूप में सराहना की। डॉक्टर जितेन्द्र सिंह ने कहा कि भारत ने उपग्रहों के निर्माण, प्रक्षेपण और संचालन के साथ-साथ समाज को लाभ पहुंचाने के लिए इन उपग्रहों से अनुप्रयोग प्राप्त करने में स्वतंत्र क्षमताएं हासिल कर ली हैं।
Site Admin | फ़रवरी 28, 2025 8:26 अपराह्न
विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने नई दिल्ली में अंतरिक्ष क्षेत्र के विशेषज्ञों के साथ यूरोपीय संघ के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की