मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 8, 2025 8:12 अपराह्न

printer

‘विकसित महाराष्ट्र विज़न दस्तावेज़ 2047’ का अनावरण

महाराष्ट्र सरकार ने ‘विकसित महाराष्ट्र विज़न दस्तावेज़ 2047’ का अनावरण किया।  इसमें अगले 25 वर्षों में राज्य के विकास के लिए रणनीतिक दिशा-निर्देशों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज मुंबई में एक समीक्षा बैठक में कहा कि यह दस्‍तावेज जल, ऊर्जा, शिक्षा, सामाजिक कल्याण, उद्योग, प्रौद्योगिकी और अर्थव्यवस्था जैसे क्षेत्रों में नीति निर्माण का मार्गदर्शन करेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह योजना केवल एक कागजी कार्यवाही नहीं है, बल्कि वर्ष 2047 तक विकसित महाराष्ट्र के निर्माण का रोडमैप है। उन्होंने सहकारी क्षेत्र, आईटी-संचालित प्रशासन, साइबर सुरक्षा और शैक्षिक मानकों को बेहतर बनाने के महत्व पर भी जोर दिया।

    उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि यह योजना महाराष्ट्र के भविष्य की एक स्पष्ट तस्वीर प्रस्तुत करती है। इसका उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक पहुंचना और जनता की अपेक्षाओं को पूरा करना है। विज़न दस्तावेज़ में जल संसाधन, ऊर्जा, शिक्षा, कौशल विकास, सामाजिक न्याय, उद्योग, आईटी, वित्त, स्वास्थ्य और पर्यटन के लिए विस्तृत योजनाएं शामिल हैं। इस दस्तावेज़ के साथ, सरकार को अगले दो दशकों में महाराष्ट्र के आर्थिक, सामाजिक और औद्योगिक विकास में तेजी आने की उम्मीद है।