दिसम्बर 3, 2025 9:27 अपराह्न

printer

विकसित भारत के निर्माण में भारतीय नौसेना का महत्वपूर्ण योगदान: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि भारतीय नौसेना स्वदेशी तकनीकों को आगे बढ़ाती रहेगी और विकसित भारत के निर्माण के राष्ट्रीय लक्ष्य में महत्वपूर्ण योगदान देगी। राष्‍ट्रपति नौसेना दिवस की पूर्व संध्या पर तिरुवनंतपुरम में आयोजित नौसेना संचालन प्रदर्शन को संबोधित कर रही थीं।

राष्ट्रपति ने बताया कि नौसेना अब देश में जटिल प्लेटफॉर्मों को डिजाइन और निर्मित करने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि सागर परिकल्‍पना के तहत नई पहलें समुद्री क्षेत्र जागरूकता को मजबूत करेंगी, मानवीय सहायता क्षमताओं को बढ़ाएंगी और अंतरराष्ट्रीय समुद्री समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगी।

उन्होंने कहा कि भारत समुद्री अर्थव्‍यवस्‍था की संभावनाओं का उपयोग करने पर जोर दे रहा है, और इन प्रयासों में नौसेना की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

संचालन प्रदर्शन में नौसेना की ताकत और युद्धक तैयारियों का प्रभावशाली प्रदर्शन किया गया, जिसमें 19 प्रमुख युद्धपोत और 32 विमान शामिल थे। इनमें लड़ाकू विमान और निगरानी हेलीकॉप्टर भी थे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला