अगस्त 3, 2024 7:52 अपराह्न

printer

वर्षा और विभिन्न बैराजों से छोड़े जा रहे पानी के कारण प्रदेश की कई नदियों के जलस्तर बढ़ने की खबर

वर्षा और विभिन्न बैराजों से छोड़े जा रहे पानी के कारण प्रदेश की कई नदियों के जलस्तर बढ़ने की खबर है। उत्तराखण्ड में बादल फटने की घटना के बाद हरिद्वार और बिजनौर बैराजों से पानी छोड़े जाने के कारण गंगा नदी बदायूं में खतरे के निषान से ऊपर पहुंच गई है। वहीं घाघरा नदी बाराबंकी, अयोध्या और बलिया में, शारदा नदी लखीमपुर खीरी खतरे के निशान से सिर्फ आधा मीटर नीचे बह रही है।

 

बदायूं में प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी करते हुए सतर्कता बरतने का दिशा-निर्देश दिया है। उधर, प्रदेश के कई जिलों में रुक-रुक कर वर्षा का क्रम जारी रहने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून की टर्फ लाइन अपनी मूल स्थिति में लौटने के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है।