महाराष्ट्र में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आज राज्यभर में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
मुंबई स्थित राज्य सचिवालय में आयोजित समारोह में, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि बंकिमचंद्र चटर्जी द्वारा 1875 में रचित वंदे मातरम, देश के स्वतंत्रता संग्राम की आत्मा बन गया और इसने जाति, धर्म और भाषा से आगे बढ़कर लोगों को एकजुट किया। उन्होंने नागरिकों से विकास और विरासत के आदर्शों के प्रति खुद को पुनः समर्पित करने का आह्वान किया क्योंकि अब देश, विकसित भारत बनने की राह में अग्रसर है।
राज्य के सरकारी कार्यालयों, स्कूलों और सांस्कृतिक संस्थानों ने भी राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ मनाई। मुंबई विश्वविद्यालय ने एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों और कलाकारों ने सामूहिक गायन में भाग लिया।