अप्रैल 6, 2024 9:00 अपराह्न

printer

लोहरदगा स्थित एमएलए महिला कॉलेज में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में सेहत पर आधारित एक कार्यक्रम का आयोजन

लोहरदगा स्थित एमएलए महिला कॉलेज में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में आज सेहत पर आधारित एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और रेड क्रॉस सोसाइटी के जिला अध्यक्ष डॉ गणेश प्रसाद ने कहा कि स्वस्थ समाज बनाने के लिए केवल सरकार नहीं बल्कि समुदाय और व्यक्तिगत प्रयास भी जरूरी है।