अगस्त 30, 2025 7:54 अपराह्न

printer

लोकसभा में सुनियोजित तरीक़े से गतिरोध पैदा करने की कोशिश हो रही है जो लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है: ओम बिरला

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा है कि लोकसभा में सुनियोजित तरीक़े से गतिरोध पैदा करने की कोशिश हो रही है जो लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा और विधानसभाओं में भी सुनियोजित गतिरोध पैदा किया जा रहा है। श्री बिरला ने आज ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में कहा कि राजनीतिक दलों और सत्ताधारी तथा विपक्षी दलों के के बीच सहमति-असहमति होती है। उन्होंने कहा कि मतभेद हमेशा लोकतंत्र को मज़बूत करते हैं और सदन में इसकी अनुमति होनी चाहिए। लेकिन, जनता ने बहुत उम्मीदों और आकांक्षाओं के साथ सांसदों का चुनाव किया है। उन्होंने संसद और विधानसभाओं दोनों में बहस और आचरण के गिरते स्तर पर चिंता व्यक्त की और कहा कि सांसदों को संसद की गरिमा के अनुरूप ही आचरण करना चाहिए।

संसद के मानसून सत्र के दौरान लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही कुछ घंटे ही चल पाई थी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला