मई 29, 2024 7:56 अपराह्न

printer

लोकसभा चुनाव के तहत छत्तीसगढ़ सहित देशभर में चार जून को मतगणना होगी

लोकसभा चुनाव के तहत छत्तीसगढ़ सहित देशभर में चार जून को मतगणना होगी। इसके लिए विभिन्न अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कोंडागांव में मतगणना सहायक, पर्यवेक्षक, माईक्रो आब्जर्वर और टेबुलेटर को प्रशिक्षण दिया गया और उन्हें मतगणना प्रक्रिया की  बारीकियां बताई गईं।
वहीं, मोहला-मानपुर जिला कार्यालय के सभाकक्ष में गणना अभिकर्ताओं को दूसरे चरण का प्रशिक्षण दिया गया।