मई 11, 2024 3:41 अपराह्न

printer

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए आज शाम पांच बजे प्रचार का शोर थम जायेगा

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए आज शाम पांच बजे प्रचार का शोर थम जायेगा। इस चरण में झारखंड समेत नौ राज्यों और एक केन्द्रशासित प्रदेश की 96 सीटों पर 13 मई को वोट डाले जायेंगे। चौथे चरण में झारखंड की जिन चार सीटों पर मतदान होना है उनमें खूंटी, सिंहभूम, लोहरदगा और पलामू शामिल हैं।