लोकसभा चुनावों के चौथे चरण के लिए कल अधिसूचना जारी होगी। इस चरण में नौ राज्यों और एक केन्द्रशासित प्रदेश की 96 लोकसभा सीटों के लिए 13 मई को मतदान होगा। आंध्रप्रदेश की 175 सीटों वाली विधानसभा और ओडिसा विधानसभा की 28 सीटों पर पहले चरण के मतदान के लिए भी कल ही अधिसूचना जारी की जाएगी। आंध्रप्रदेश में एक ही चरण में विधानसभा चुनाव होने हैं।
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए नामांकन भरने का काम शुक्रवार को समाप्त हो जाएगा। इस चरण में दस राज्यों और दो केन्द्रशासित प्रदेशों की 94 सीटों के लिए 7 मई को वोट डाले जाएंगे।