लोकप्रिय अभिनेत्री कामिनी कौशल का कल रात उनके मुंबई स्थित आवास पर निधन हो गया। वह 98 वर्ष की थीं। उनके एक पारिवारिक मित्र ने इस खबर की पुष्टि की। वर्ष 1946 में आई क्लासिक फिल्म नीचा नगर से अपने सिनेमा सफर की शुरुआत करने वाली कामिनी कौशल सात दशकों से भी अधिक पर्दे पर सक्रिय रहीं।
उन्होंने दिलीप कुमार, देव आनंद और राज कपूर जैसे बडे़ अभिनेताओं के साथ काम किया। उनकी आखिरी फिल्म 2022 में आई आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा थी जिसमें उन्होंने 95 वर्ष की आयु में अभिनय किया।