मई 25, 2024 8:19 अपराह्न

printer

लातेहारः बीती रात एक दुकान में चोरी करने के दौरान एक नाबालिग की झुलसकर मौत हो गई

लातेहार जिला के बालूमाथ थाना क्षेत्र स्थित पकरी गांव में बीती रात एक दुकान में चोरी करने के दौरान एक नाबालिग की झुलसकर मौत हो गई, जबकि दो अन्य नाबालिग गंभीर रुप से झुलस गए। पुलिस ने बताया कि यह हादसा उस वक्त हुआ, जब मोमबत्ती जलाकर वे सामानों की चोरी करने का प्रयास कर रहे थे तभी एक पेट्रोल डिब्बे के संपर्क में मोमबत्ती के आने से आग लग गई।