लखनऊ के डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस से पहले अंतरिक्ष प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसका शुभारम्भ इसरो टेलीमेट्री, ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क के निदेशक बीएन रामकृष्ण ने किया। इस मौके पर श्री रामकृष्ण ने कहा कि चंद्रयान 3 को राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार देने की घोषणा काफी बड़ी उपलब्धि है। पहले चंद्रयान, फिर दो और अभियान के बाद यह सफलता मिली है। हमने इस दौरान कमियों को दूर किया। असफलता से सीखने वालों को सफलता जरूर मिलती है। यह बात सिर्फ विज्ञान नहीं, आपके जीवन और शोध सभी जगहों पर लागू होती है। उन्होंने युवाओं से कहा कि विकसित भारत बनाने में योगदान दें। युवा देश का भविष्य हैं इसलिए जिस भी क्षेत्र में रुचि हो देश की विकास यात्रा से जुड़ें। कार्यक्रम में एकेटीयू कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने कहा कि इसरो विकसित भारत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
एकेटीयू में आयोजित प्रदर्शनी में विभिन्न स्कूलों के 12 सौ छात्रों ने हिस्सा लिया। इसमें सिटी मांटेसरी स्कूल पहले, दिल्ली पब्लिक स्कूल दूसरे और लखनऊ पब्लिक तीसरे स्थान पर रहा