अक्टूबर 14, 2024 8:43 अपराह्न

printer

रोहतास जिले में 16 अक्टूबर से 11 घाटों से बालू खनन होगा शुरू

रोहतास  जिले के 11 घाटों पर 16 अक्तूबर से बालू का उत्खनन शुरू किया जाएगा। खनन विभाग ने बालू खनन को लेकर पूरी तैयारियां कर ली हैं।  जिले के सोन नद स्थित घाटों से बालू का उत्खनन किया जाएगा।

 

खनन कार्यालय के सहायक निदेशक अनिल कुमार ने बताया कि जिन घाटों की बंदोबस्ती हुई है उसी से खनन की अनुमति होगी। बरसात के कारण पिछले तीन महीने से खनन पर रोक लगी थी।