मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

नवम्बर 19, 2024 9:23 पूर्वाह्न

printer

रूस ने सूडान में तत्काल युद्धविराम प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में वीटो किया

रूस ने सूडान में तत्काल युद्धविराम की मांग को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पेश प्रस्ताव को वीटो कर दिया है।

   

ब्रिटेन और सिएरा लियोन द्वारा पेश किए गए प्रस्ताव में, सूडान में जारी संघर्ष के सभी पक्षों से संघर्ष तुरंत समाप्‍त करने और बातचीत शुरू करने का आह्वान किया था। प्रस्‍ताव में मानवीय सहायता और नागरिकों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए बातचीत में शामिल होने का भी आह्वान किया।

   

ब्रिटेन के विदेश सचिव डेविड लैमी ने रूस के कदम को निंदनीय बताया है। उधर,रूस ने ब्रिटेन पर सूडानी मामलों में हस्तक्षेप का आरोप लगाया है।

   

15 सदस्य वाली सुरक्षा परिषद में रूस एकमात्र देश था जिसने इस प्रस्‍ताव के खिलाफ वीटो किया है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला