दिसम्बर 18, 2024 9:16 अपराह्न

printer

रूस ने परमाणु सुरक्षा बलों के प्रभारी वरिष्‍ठ जनरल इगोर किरिलोव की हत्‍या के मामले में एक संदिग्‍ध को किया गिरफ्तार

रूस ने आज अपने परमाणु सुरक्षा बलों के प्रभारी वरिष्‍ठ जनरल इगोर किरिलोव की हत्‍या के मामले में एक संदिग्‍ध को गिरफ्तार किया है। रूस की सुरक्षा एजेंसी के अनुसार 29 वर्षीय यह व्‍यक्ति यूक्रेन की खुफिया सेवा में कार्यरत उज्‍बेकिस्‍तान का एक नागरिक है।

इस बीच, रूस के विदेश मंत्रालय ने आज कहा कि रूस शुक्रवार को संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद में यूक्रेन द्वारा जनरल किरिलोव की हत्‍या का मामला उठाएगा।