रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अगले वर्ष फरवरी में समाप्त होने वाले अमरीका के साथ अंतिम परमाणु समझौते को एक और वर्ष के लिए परमाणु शस्त्र सीमाओं को बढ़ाने सम्बंधी अपनी तैयारियों की घोषणा की है। उन्होंने अमरीका से इस नियम को पालन करने का आग्रह किया। पुतिन ने कहा कि 2010 में हस्ताक्षरित न्यू स्टार्ट समझौते की समय-सीमा समाप्त होने से अस्थिरता बढ़ेगी और परमाणु हथियारों के प्रसार को बढ़ावा दे सकता है। उन्होंने क्रेमलिन से एक टेलिविजन साक्षात्कार में यह टिप्पणी की। पुतिन ने कहा कि रूस 5 फरवरी, 2026 को समझौते की समाप्ति के बाद एक और वर्ष तक इसकी सीमाओं का पालन करने के लिए तैयार है।
न्यू स्टार्ट समझौते पर तत्कालीन अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और रूस के तत्कालीन राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने हस्ताक्षर किए थे। इस समझौते में एक हजार 550 परमाणु हथियार, 700 मिसाइल और बम वर्षकों से अधिक नहीं तैनात करने की सीमा प्रत्येक देश के लिए तय की गई थी। समझौते में अनुपालन को सत्यापित करने के लिए ऑन-साइट निरीक्षण की आवश्यकता भी निर्धारित की गई है। कोविड महामारी के कारण 2020 में निरीक्षण रोक दिए गए थे और फिर कभी शुरू नहीं किए गए। यह समझौता मूल रूप से 2021 में समाप्त होने वाला था, लेकिन इसे और पांच वर्षों के लिए बढ़ा दिया गया था।