अक्टूबर 2, 2025 10:24 अपराह्न

printer

रूस और यूक्रेन ने अपने-अपने 185 युद्धबंदियों की अदला-बदली की

रूस के रक्षा मंत्रालय ने आज बताया कि 23 जुलाई को इस्तांबुल में शांति वार्ता के दौरान हुए समझौते के अंतर्गत रूस और यूक्रेन ने अपने-अपने 185 युद्धबंदियों की अदला-बदली की। इसके अलावा, यूक्रेन के नियंत्रण वाले इलाकों से 20 रूसी नागरिकों को वापस लौटाया गया। यह आदान-प्रदान संयुक्त अरब अमीरात की मध्यस्थता से हुआ।

 

अगस्त में, दोनों देशों ने 146 कैदियों की अदला-बदली की थी। इस दौरान यूक्रेन ने कुछ समय के लिए कुर्स्क क्षेत्र पर कब्ज़ा करने के बाद आठ रूसी नागरिकों को भी वापस लौटाया था। जुलाई में इस्तांबुल में हुई तीसरे दौर की शांति वार्ता, में दोनों पक्ष लगभग 1 हजार 200 कैदियों की अदला-बदली करने पर सहमत हुए थे। मई और जून में हुई पिछली वार्ताओं में गंभीर रूप से बीमार, घायल और युवा सैनिकों के साथ-साथ शहीद सैनिकों के अवशेषों की स्वदेश वापसी पर भी ध्यान केंद्रित किया गया था।