फ़रवरी 22, 2025 9:14 अपराह्न

printer

रूस और अमरीका के प्रतिनिधियों के बीच दूसरी बैठक अगले दो सप्‍ताह के भीतर निर्धारित की गई

रूस और अमरीका के प्रतिनिधियों के बीच दूसरी बैठक अगले दो सप्‍ताह के भीतर निर्धारित की गई है। रूस की सरकारी संवाद समिति आरआईए ने आज रूसी विदेशमंत्री सर्गेई रयाबकोव के हवाले से बताया कि यह बैठक किसी तीसरे देश में होगी। उन्‍होंने बताया कि दोनों पक्ष मुददों के समाधान पर विचार-विमर्श के लिए सैद्धांतिक रूप से सहमत हुए हैं।

इससे पहले अमरीका और रूस ने यूक्रेन में तकरीबन तीन वर्ष से चल रहे युद्ध को समाप्‍त करने के लिए मंगलवार को बातचीत की थी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला