मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 30, 2025 11:02 पूर्वाह्न

printer

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने की पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों की आलोचना

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन के लिए चीन रवाना होने से पहले पश्चिमी प्रतिबंधों की कड़ी आलोचना की है। राष्ट्रपति पुतिन ने एक साक्षात्कार में कहा कि रूस और चीन वैश्विक व्यापार में भेदभावपूर्ण प्रतिबंधों का संयुक्त रूप से विरोध किया है।

 

श्री पुतिन ने कहा कि शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन वर्तमान चुनौतियों और खतरों का सामना करने की क्षमता मजबूत करेगा और साझा यूरेशियाई क्षेत्र में एकजुटता सुदृढ़ करेगा। उन्होंने कहा कि इससे अधिक न्यायसंगत बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था को आकार देने में सहायता मिलेगी।

   

राष्ट्रपति पुतिन चार दिन की यात्रा पर बुधवार तक चीन में रहेंगे। श्री पुतिन सबसे पहले तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन के दो दिवसीय शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके बाद राष्ट्रपति षी चिनफिंग के साथ वार्ता करने और सैन्य परेड में भाग लेने के लिए पेईचिंग जाएंगे।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला