आज विश्व मेरूदंड दिवस है। इसका उद्देश्य रीढ़ के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है। इस वर्ष का विषय है- स्वस्थ मेरुदंड- स्वस्थ भविष्य। वर्ष 2050 तक 843 मिलियन लोगों के रीढजनित रोगों से पीड़ित होने की आशंका है। जागरूकता और स्वस्थ जीवन-शैली से रीढ़ की हड्डी के दर्द और विकलांगता से बचना संभव है।