मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 15, 2024 9:31 अपराह्न

printer

राष्ट्र आज अठहत्तरवां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

राष्ट्र आज अठहत्तरवां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस अवसर पर नई दिल्ली में लालकिले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्र को संबोधित किया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने सेमीकन्डक्टर उत्पादन में वैश्विक नेतृत्व हासिल करने, आयात पर निर्भरता कम करने और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ाने की भारत की प्रतिबद्धता का उल्लेख किया। उन्होंने विनिर्माण, गेमिंग और डिजाइनिंग समेत विभन्न क्षेत्रों में देश को वैश्विक नेता के रूप में स्थापित करने के लिए नवाचार की आवश्यकता पर बल दिया।

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के एक सौ चालीस करोड़ नागरिक एक संकल्प लेकर चलें तो हर चुनौती को पार कर देश को वर्ष दो हजार सैंतालीस तक विकसित राष्ट्र बना सकते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सदियों पुरानी नालंदा विश्वविद्यालय की भावना को जगाना होगा और ज्ञान की परंपरा को आगे बढ़ाना होगा। श्री मोदी ने कहा कि वोकल फॉर लोकल मंत्र देश की अर्थव्यवस्था की वृद्धि का मंत्र बन गया है।

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले दस वर्ष में दस करोड़ महिलाएं स्वयं-सहायता समूहों से जुडकर वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर बनी हैं। श्री मोदी ने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार के कारण देश में रोष है। महिलाओं के साथ अपराधों की जल्द से जल्द जांच और दोषियों को जल्द सजा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मीडिया में दुष्कर्म की घटनाएं तो उजागर होती हैं, लेकिन दोषियों को मिलने वाली सजा का ज्यादा प्रचार नहीं होता।

 

हमारी माताओं, बहनों बेटियों के प्रति जो अत्याचार हो रहे हैं। उसके प्रति देश का आक्रोश है, जिसको देश को, समाज को हमारे राज्य सरकारों को गंभीरता से लेना होगा। महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की जल्द से जल्द जांच हो, राक्षसी कृत्य करने वालों को जल्दी से जल्दी कड़ी सजा हो, ये समाज में विश्वास पैदा करने के लिए जरूरी है