राजधानी रांची समेत राज्यभर में आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन कर लाखों मामलों का निष्पादन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत के उद्घाटन के मौके पर झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश विद्युत रंजन षाड़ंगी ने समाज के आखिरी गरीब व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने पर जोर दिया। वहीं श्री षाड़ंगी और झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद और न्यायाधीश संजय द्विवेदी राष्ट्रीय लोक अदालत का निरीक्षण करने रांची सिविल कोर्ट पहुंचे।
धनबाद में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में दोपहर तक एक लाख 87 हजार 320 विवादों का निपटारा कर दिया गया, जबकि एक अरब 64 करोड़ रूपए की वसूली की गई।