जनवरी 25, 2025 7:41 अपराह्न

printer

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए गए

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आज दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर दिल्ली की मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती एलीस वाज ने कहा कि इसका उद्देश्य मतदाताओं को शिक्षित, प्रेरित और सशक्त बनाना है ताकि वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी पूरी भूमिका निभा सकें। इस दौरान दिल्ली के विभिन्न वर्गों के पहली बार वोट डालने वाले मतदाताओं को उनके मतदाता पहचान पत्र प्रदान किये गए। इसके अलावा, 16 अधिकारियों को निर्वाचन प्रबंधन में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार भी दिए गए।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला