मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 22, 2024 8:37 पूर्वाह्न

printer

कर्नाटक: राष्‍ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के उपलक्ष्य में बेंगलुरू के जवाहरलाल नेहरू तारामण्‍डल में होगा विशेष कार्यक्रमों का आयोजन

कल राष्‍ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के उपलक्ष्य में बैंगलुरू के जवाहरलाल नेहरू तारामण्‍डल में कई विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। पिछले वर्ष इसी दिन चंद्रयान-3 मिशन के विक्रम लैंडर की चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग हुई थी। आकाशवाणी समाचार से विशेष बातचीत में तारामण्‍डल के निदेशक और इसरो के पूर्व वैज्ञानिक डॉक्‍टर बी.आर. गुरूप्रसाद ने राष्‍ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर आयोजित की जाने वाली गतिविधियों का ब्‍यौरा दिया। प्रदर्शनियों के अतिरिक्‍त चंद्रयान-3 मिशन की यात्रा पर व्‍याख्‍यान होंगे और बच्‍चों के लिए चित्रकला, पहेली और प्रश्‍नोत्तरी कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला