मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 21, 2024 11:19 पूर्वाह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महावीर जयंती के अवसर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महावीर जयंती के अवसर पर नागरिकों विशेषकर जैन समुदाय को शुभकामनाएं दी हैं। एक संदेश में उन्‍होंने कहा कि महावीर जयंती अहिंसा और करुणा के प्रतीक भगवान महावीर की शिक्षाओं का प्रतीक है। यह त्योहार हमें प्रेम और शांति का संदेश देता है।

राष्ट्रपति ने कहा कि भगवान महावीर ने एक आदर्श और सभ्य समाज के निर्माण के लिए अहिंसा, ब्रह्मचर्य, सत्य और त्याग का मार्ग प्रशस्त किया। भगवान महावीर की शिक्षाएं मानव कल्याण के लिए सर्वदा प्रासंगिक रहेंगी।राष्ट्रपति ने कहा कि इस अवसर पर हमें समाज में प्रेम और सद्भाव के प्रसार और राष्ट्र के विकास के लिए समर्पण भाव से कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए।

इसके अतिरिक्त उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी महावीर जयंती की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर ने हमें शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और समृद्ध समाज के निर्माण का मार्ग दिखाया। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला