नवम्बर 10, 2025 6:58 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने लुआंडा में राष्ट्रीय सभा में अंगोला के सांसदों को संबोधित किया

 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज लुआंडा में राष्ट्रीय सभा में अंगोला के सांसदों को संबोधित किया। राष्ट्रपति ने कहा कि अंगोला की राष्ट्रीय सभा और उसके प्रतिनिधियों को संबोधित करना अत्यंत गौरव की बात है। उन्होंने देश के अंगोला के स्वतंत्रता संग्राम से लेकर शांति और लोकतंत्र तक के प्रेरणादायक सफर की सराहना की। राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि वर्ष 2025 का विशेष महत्व है क्योंकि यह भारत और अंगोला के राजनयिक संबंधों की 40वीं वर्षगांठ के साथ-साथ अंगोला की स्वतंत्रता की स्वर्ण जयंती भी है। उन्होंने कहा कि ये अवसर दोनों देशों के लिए परस्पर प्रेरणा का स्रोत हैं।

 इससे पहले राष्ट्रपति मुर्मु ने फोर्टालेज़ा डे साओ मिगुएल किले का दौरा किया। यहाँ सशस्त्र बलों का संग्रहालय है। यह संग्रहालय अंगोला के औपनिवेशिक काल और स्वतंत्रता संग्राम सहित उसके लंबे और  सैन्य इतिहास की कहानी बयां करता है। राष्ट्रपति अंगोला और बोत्सवाना की राजकीय यात्रा के पहले चरण में शनिवार को लुआंडा पहुंचीं थीं।

 

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला