अक्टूबर 29, 2025 8:54 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राफेल लड़ाकू विमान में भरी उड़ान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज हरियाणा के अंबाला वायु सेना स्टेशन से राफेल लड़ाकू विमान में 25 मिनट की उड़ान भरी। ग्रुप कैप्टन अमित गेहानी द्वारा संचालित राफेल ने लगभग 15 हजार फीट की ऊँचाई और लगभग सात सौ किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उड़ान भरी। विमान ने सुरक्षित बेस पर लौटने से पहले लगभग दो सौ किलोमीटर की दूरी तय की।

राष्ट्रपति मुर्मु वायु सेना के दो लड़ाकू विमानों में उड़ान भरने वाली देश की पहली राष्ट्रपति हैं। इससे पहले उन्होंने 2023 में सुखोई-30 एमकेआई में उड़ान भरी थी। राष्ट्रपति मुर्मु ने इसे एक अविस्मरणीय अनुभव बताया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला