राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति मुर्मु ने अपने संदेश में कहा कि यह त्यौहार बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। भगवान गणेश की पूजा ज्ञान और कल्याण के स्रोत के रूप में की जाती है। राष्ट्रपति ने कहा कि लोग नई शुरुआत और बाधाओं के निवारण के लिए भगवान गणेश का आशीर्वाद लेते हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि यह त्यौहार लोगों को नए लक्ष्यों और सकारात्मक भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के साथ इस त्यौहार को मनाने और एक स्वच्छ, हरित तथा समृद्ध राष्ट्र के निर्माण में योगदान देने का आग्रह किया।
Site Admin | अगस्त 26, 2025 6:12 अपराह्न
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं
