राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के झालावाड में स्कूल की छत गिर जाने से विद्यार्थियों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शोक संतप्त परिवारों के लिए सहनशक्ति की कामना की। उन्होंने घायल विद्यार्थियों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में विद्यार्थियों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को हर संभव सहायता उपलब्ध करायी जा रही है।