संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 21 जुलाई से संसद का मानसून सत्र आयोजित करने के सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह सत्र 21 अगस्त तक चलेगा। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री रिजिजू ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर 13 और 14 अगस्त को संसद की बैठक नहीं होगी।
Site Admin | जुलाई 3, 2025 8:47 पूर्वाह्न
संसद का मॉनसून सत्र 21 जुलाई से 21 अगस्त तक चलेगा
