मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 14, 2025 1:30 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ओडिया नववर्ष पना ​​संक्रांति महाविषुब संक्रांति पर लोगों को शुभकामनाएं दी

ओडिया नववर्ष आज ओडिशा में उत्‍साह के साथ मनाया जा रहा है। हर क्षेत्र के लोग महा विशूबा सक्रांति और पना सक्रांति को मनाने के लिए समर्पण, जीवंत अनुष्‍ठान, सामुदायिक गर्मजोशी के साथ आज सुबह एकत्रित हुए। यह ओडिया नववर्ष की शुरूआत का परिचायक है। इस उत्‍सव में डंडा नाच जैसे परम्‍परागत अनुष्‍ठान और सांस्‍कृतिक नृत्‍य शामिल किए जाते हैं। पूरे राज्‍य में पना बांटे जाते हैं। इस दिन हनुमान जयंती भी थी, जिससे पहले से ही पवित्र अवसर पर आध्यात्मिक उत्साह और बढ़ गया। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, ओडिशा के मुख्‍यमंत्री मोहन चरण मांझी ने ओडिया नववर्ष के अवसर पर विश्‍वभर के ओडिया समुदाय और ओडिशा के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ओडिया नववर्ष पना ​​संक्रांति महाविषुब संक्रांति पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट में उन्होंने कहा कि पना संक्रांति समाज में प्रेम और शांति का संदेश लेकर आती है। राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि यह खुशी का त्योहार लोगों को देश के लिए समर्पित होकर काम करने की प्रेरणा भी देता है। उन्होंने इस अवसर पर सभी के लिए खुशहाली और समृद्धि की कामना की।