मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 26, 2024 7:33 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने तीन पुस्तकों का विमोचन किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के पहले दिन कल 25 अक्टूबर को नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में आयोजित कार्यक्रम में आदिमजाति विभाग द्वारा प्रकाशित तीन पुस्तकों- ‘आदि नारीः आदिवासी महिलाओं की अस्मिता और गौरव गाथा, वन अधिकारों की मान्यता अधिनियम के क्रियान्वयन के लिए मार्गदर्शिका’ और पोदड़गुमा पेन करसाड का विमोचन किया। इस मौके पर राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को पुस्तकों की प्रतियां भेंट कीं।

 

ये पुस्तकें छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति, महिला सशक्तिकरण और वन अधिकारों की सुरक्षा पर केंद्रित हैं।

 

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू पुरखौती मुक्तांगन में छत्तीसगढ़ के जनजातीय समुदायों की जीवन-पद्धति, खानपान, लोकनृत्य, संगीत, लोकवाद्यों, कलाओं, रीति-रिवाजों, तीज-त्यौहारों और अन्य परंपराओं से काफी प्रभावित हुईं।