मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

सितम्बर 8, 2024 9:16 अपराह्न | President

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पेरिस पैरालिंपिक खेलों में भारतीय दल के शानदार प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त की है

 

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पेरिस पैरालिंपिक खेलों में भारतीय दल के शानदार प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त की है। राष्‍ट्रपति ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि अकेले पेरिस में 29 पदकों की संख्या भारत द्वारा अब तक सभी 13 पैरालिंपिक खेलों में जीते गए 60 पदकों का लगभग आधा है। राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि 2016 तक 11 पैरालिंपिक में भारत ने 12 पदक जीते थे। उन्होंने कहा कि टोक्यो पैरालिंपिक 2020 में भारत ने अच्‍छा प्रदर्शन करते हुए 19 पदकों के साथ एक बड़ी छलांग लगाई, जबकि पेरिस में यह संख्या 10 और बढ़ गई।