मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 23, 2024 9:43 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र के विकास पर प्रकाश डाला

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन- इसरो ने न केवल अंतरिक्ष के क्षेत्र में बल्कि देश के सामाजिक-आर्थिक विकास में भी अमूल्य योगदान दिया है। उन्होंने यह बात आज नई दिल्ली में देश के प्रथम राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस कार्यक्रम के अवसर पर कही। राष्ट्रपति ने कहा कि अंतरिक्ष के क्षेत्र में प्रगति से स्वास्थ्य, परिवहन, पर्यावरण, ऊर्जा सुरक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी और कई अन्य क्षेत्रो को लाभ पहुंचा है। राष्ट्रपति ने कहा कि अंतरिक्ष खोज से मानवीय क्षमताएं बढी हैं, जिनसे कल्पना को वास्तविकता में बदलने और ब्रह्मांड के रहस्यों को उजागर करने में मदद मिली है। उन्होंने कहा कि इसरो के चंद्रयान का चांद पर उतरना सभी भारतीयों के लिए गौरवशाली क्षण था। राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाना एक सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियां असाधारण रही हैं, जिनमें न्यूनतम संसाधनों के जरिए मंगलयान मिशन को पूरा करना और एक साथ सौ उपग्रह छोडने जैसे कार्य शामिल हैं। राष्ट्रपति ने 2030 तक अंतरिक्ष को मलबे से मुक्त करने की इसरो की योजना की सराहना की।