अक्टूबर 13, 2024 9:21 अपराह्न

printer

रायबरेली जिले के ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा विधायक गजाधर सिंह का ह्रदयगति रुकने से निधन

भारतीय जनता पार्टी के नेता और रायबरेली जिले के ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक गजाधर सिंह का आज सुबह उनके आवास पर ह्रदयगति रुकने से निधन हो गया। वह सतहत्तर वर्ष के थे। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।