अक्टूबर 20, 2024 9:32 अपराह्न

printer

रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा ने सुनील सोनी को अपना प्रत्याशी घोषित किया

रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने सुनील सोनी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी द्वारा उम्मीदवार घोषित किए जाने पर सुनील सोनी ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी के विश्वास पर खरा उतरेंगे।

 

श्री सोनी ने कहा कि वे जनता के बीच जाकर भाजपा की उपलब्धियां बताएंगे।