जून 8, 2024 8:06 अपराह्न

printer

रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन परिक्षेत्र में सत्ताईस हाथियों का दल देखा गया

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन परिक्षेत्र में सत्ताईस हाथियों का दल देखा गया है। ड्रोन कैमरे से ली गई तस्वीर में ये हाथी आमानारा के पास विचरण कर रहे हैं। वहीं, राबो डेम के पास भी सात हाथी देखे गए हैं। हाथी मित्र दल ने इसका वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर जारी कर आसपास के क्षेत्रों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।