रायगढ़ के रामलीला मैदान में आयोजित चक्रधर समारोह में कल शनिवार को कुचिपुड़ी नृत्यांगनाओं ने गणपति और शिव वंदना की प्रस्तुति दी। इस दौरान उन्होंने रामलला के जीवन दर्शन और गणेश वंदना को नृत्य के जरिये पेश किया।
वहीं, कोलकाता की पौशाली चटर्जी ने मणिपुरी नृत्य के जरिये राधा-कृष्ण की होली, कृष्ण और सखा द्वारा माखनचोरी को मंच पर प्रस्तुत किया। इसके बाद मुंबई की कृष्णभद्रा नम्बूदरी ने भरतनाट्यम और संगीता कापसे की टीम ने कत्थक नृत्य की प्रस्तुति दी।
इसके अलावा विनोद मिश्रा ने शास्त्रीय गायन, आलोक श्रीवास ने कत्थक नृत्य और रायगढ़ की अनन्ता पांडेय, शाश्वती बनर्जी और तब्बू परवीन ने कत्थक नृत्य में शिव की उपासना और कृष्ण रासलीला से समा बांध दिया।