नवम्बर 9, 2024 8:53 पूर्वाह्न

printer

रानी कमलापति-दानापुर-रानी कमलापति एवं कोटा-दानापुर-कोटा स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि बढ़ाने का निर्णय

रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उनकी सुविधा के लिए भोपाल मंडल से गुजरने वाली रानी कमलापति-दानापुर-रानी कमलापति एवं कोटा-दानापुर-कोटा स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। जिसके अनुसार रानी कमलापति-दानापुर स्पेशल 19 नंवबर तक, दानापुर-रानी कमलापति स्पेशल का संचालन 20 नवम्बर तक बढाया गया वहीं कोटा दानापुर स्पेशल 14 नंवबर तक, दानापुर-कोटा स्पेशल 15 नवम्बर तक गन्तव्य के लिए अपने निर्धारित दिन एवं समय-सारणी के अनुसार चलती रहेगी।

 

इस बढ़ी अवधि का लाभ नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी, मैहर एवं सतना के स्टेशनों को भी मिलेगा। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला