सितम्बर 25, 2024 3:18 अपराह्न

printer

राज्य सरकार ने विशेष भूमि सर्वेक्षण के लिए जमीन के दस्तावेज और स्वघोषणा पत्र जमा करने की समय सीमा बढ़ाई

राज्य सरकार ने विशेष भूमि सर्वेक्षण के लिए जमीन के दस्तावेज और स्वघोषणा पत्र जमा करने की समय सीमा तीन महीने के लिए बढ़ा दी है। राजस्व और भूमि सुधार विभाग के मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने बताया कि रैयतों को जमीन के कागजात एकत्र करने में आ रही समस्या को देखते हुए यह फैसला किया गया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में जल्द ही अधिसूचना जारी की जाएगी। डॉ. जायसवाल ने बताया कि विभाग ने जमीन सर्वे से जुड़ी शिकायत, समस्या या जानकारी प्राप्त करने के लिए हेल्पलाईन नम्बर जारी किया है। लोग टोल फ्री नम्बर- 1 8 0 0 3 4 5 6 2 1 5 पर कार्यालय अवधि के दौरान संपर्क कर सकते हैं।