राज्य सरकार ने रुद्रप्रयाग जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को मंजूरी दे दी है। इसके तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र उखीमठ और चोपता के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को उच्चीकृत किया जाएगा। दोनों चिकित्सा इकाइयों के उच्चीकृत होने से आमजन को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। इसके साथ ही जिले में आने वाले तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों को भी चिकित्सा सुविधा आसानी से मिलेगी। सरकार ने जिले के ग्राम पंचायत काण्डई बच्छणस्यूं में नये प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने की मंजूरी भी दी है।
Site Admin | अक्टूबर 5, 2024 1:31 अपराह्न
राज्य सरकार ने रुद्रप्रयाग जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को दी मंजूरी
