फ़रवरी 25, 2025 11:32 पूर्वाह्न

printer

राज्य सरकार ने राशन कार्ड को आधार से लिंक कराने की अंतिम तिथि 31 मार्च तक बढ़ा दी

राज्य सरकार ने राशन कार्ड को आधार से लिंक कराने की अंतिम तिथि इकतीस मार्च तक बढ़ा दी है। खाद्य और उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने सभी राशन कार्डधारियों से अनुरोध किया है कि वे अपने राशन कार्ड में अंकित प्रत्येक सदस्य की आधार सीडिंग इकतीस मार्च तक करा लें। राशन कार्ड में दर्ज प्रत्येक सदस्य देश के किसी भी लक्षित जन वितरण प्रणाली विक्रेता की दुकान पर इ-पॉश के माध्यम से निःशुल्क आधार सीडिंग करा सकते हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला