राज्य भर में गर्मी और लू के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने उनतीस अप्रैल तक लू की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान में भी तीन से चार डिग्री की बढ़ोत्तरी होगी। पिछले 24 घंटों में सरायकेला का तापमान सबसे अधिक 44 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि रांची और हजारीबाग में सबसे कम 38डिग्री सेल्सियस रहा। विभाग ने तापमान में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी है। दिन के 11 बजे से तीन बजे तक घर से बाहर न निकलने की सलाह भी दी गई है।
Site Admin | अप्रैल 26, 2024 2:56 अपराह्न
राज्य भर में गर्मी और लू के कारण जनजीवन प्रभावित
