अप्रैल 6, 2024 8:57 अपराह्न

printer

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने चुनाव प्रबंधन से जुड़े सभी पदाधिकारियों को 15 अप्रैल तक अपनी तैयारियों को पूरा करते हुए रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने चुनाव प्रबंधन से जुड़े सभी पदाधिकारियों को 15 अप्रैल तक अपनी तैयारियों को पूरा करते हुए रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। श्री कुमार ने पदाधिकारियों को पूरी गंभीरता के साथ निर्वाचन संबंधी कार्यों को पूरा करने और लापरवाही नहीं बरतने के आदेश दिए। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी आज धनबाद, बोकारो, गिरीडीह और देवघर जिलों में चुनाव संबंधी तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने सघन छापेमारी करते हुए फरार कुख्यात अपराधियों को पकड़ने के निर्देश दिए।