जुलाई 13, 2025 9:51 अपराह्न

printer

राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को नकली और घटिया उर्वरकों की आपूर्ति पर तत्काल कठोर कार्रवाई करने का निर्देश

 

 

केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को नकली और घटिया उर्वरकों की आपूर्ति पर तत्काल कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों को इस बारे में एक पत्र लिखा है। कृषि मंत्री ने कहा कि उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करना राज्यों का दायित्व है। श्री चौहान ने राज्यों से दोषियों का लाइसेंस रद्द कर प्राथमिकी दर्ज करने को भी कहा है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला