मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

दिसम्बर 17, 2024 1:59 अपराह्न

printer

राज्यसभा ने भारतीय संविधान की 75 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पर अपनी विशेष चर्चा आगे शुरू की

राज्यसभा ने आज भारतीय संविधान की 75 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पर अपनी विशेष चर्चा आगे शुरू की। सदन के नेता और केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि भारत न सिर्फ सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है, बल्कि यह लोकतंत्र की जननी भी है।

 

उन्होंने कहा कि भारतीय लोकाचार के अनुसार, लोकतंत्र में स्वतंत्रता, समानता और समावेशिता समाहित हैं, जो देश के नागरिकों को सम्मानजनक जीवन जीने का अधिकार देते हैं। श्री नड्डा ने कहा कि उनकी सरकार इसी दृष्टिकोण के प्रति समर्पित है। उन्‍होंने कहा कि देश, संविधान सभा के उन सभी सदस्यों का ऋणी है, जिन्होंने भारतीय संविधान को आकार दिया।

 

श्री नड्डा ने यह आरोप लगाया कि अतीत में कांग्रेस पार्टी ने संविधान को ध्वस्त कर दिया था। उच्च सदन के नेता ने कहा कि कांग्रेस ने न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर हमला किया और तत्कालीन सरकार के नापाक मंसूबों के खिलाफ असहमति जताने वाले कई न्‍यायधीशों को हटा दिया।

 

 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने राज्यों में स्थिर सरकारों को हटाने के लिए नब्बे बार अनुच्छेद 356 का दुरुपयोग किया। उन्होंने कहा कि 1952 से 1967 तक देश में एक राष्ट्र, एक चुनाव लागू था, लेकिन कांग्रेस ने इस व्यवस्था को बिगाड़ दिया।